नरवर CBMO ने की कर्मचारी से अभद्रता, गाली ग्लौच से भरी आडियो वायरल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर बीते मंगलवार को एक सफाई कर्मचारी नरवर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ सीबीएमओ के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा,वहीं कर्मचारी का कहना हैं कि डॉक्टर साहब कभी भी हमारे साथ अभद्र भाषा में बात करने लगते हैं, और जबरन हमसे वह काम करवाते हैं जो हमारा काम हैं ही नहीं,कर्मचारी का कहना हैं कि बीते सोमवार के दिन में अपनी दिन की डयूटी करके एक प्रोग्राम में गया था।

जिसके बाद रात में मेरे पास डॉक्टर का फोन आता हैं और मुझसे जनेटर चालू करने की कहते हैं मैंने कहा सर वह मेरा काम नहीं हैं, और में अभी आफिस भी नहीं हूं मैं अपनी डयूटी करके एक प्रोग्राम में चला गया। इसी बात पर सीबीएमओ में मेरे साथ फोन पर अभद्र भाषा में बात की, जिसकी रिकोर्टिंड भी मेरे पास मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र कालीचरण,धर्मेन्द्र पुत्र प्रकाश, सरोज पत्नी रिंकू लक्ष्मी पत्नी सुनील, फूलवती पतनी कलीचरण द्वारा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त हैं। यह कि हम सभी द्वारा अपने समय अनुसार प्रतिदिन जिसका जो काम हैं वह अपना काम अच्छे से करते हैं, लेकिन फिर भी हम सभी कर्मचारियों को बिना किसी बात के जातिसूचक गाली गंलोच एवं कर्मचारी के पद से हम हटाने की धमकी तथा जबरन पोस्ट मार्डम करवाते हैं नहीं करने पर डॉ.एलडी शर्मा पद सीबीएमओ द्वारा हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं।

वहीं आकाश पुत्र कालीचरण का कहना हैं कि मैं अपनी डयूटी करके अपने घर चला गया था मेरी डयूटी का समय सुबह से शाम 8 बजे तक का हैं वहीं मुझे एक प्रोग्राम में जाना था तो मैं अपनी दिन की डयूटी करके प्रोग्राम में चला गया था जिसके बाद रात में मेरे पास डॉ एलडी शर्मा का फोन आता हैं और सीधे गाली गलोंच करने लगे। मैंने उनसे पूछा कि सर आप मुझसे ऐसे क्यों बात कर रहे हो तो वह बोले कि जनरेटर को चालू करके आओ, मैंने कहा सर मैं दिन की डयूटी करके अपने घर आ गया।

जिसके बाद डॉ एलडी शर्मा मुझे बोले अगर अब तू डयूटी पर आया तो तेरी टांगे तोड़ दूंगा। जूतों से मारूंगा,वहीं जातिसूचक गालियां दी गई। डॉ एलडी शर्मा ऐसे ही सभी कर्मचारियों को परेशान करते रहते हैं तथा हमारी सैलरी भी टाईम पर नहीं देते हैं। जो हमारा काम नहीं हैं वह भी वो हमसे जबरन करवाते हैं, वो भी जबरदस्ती पावर की घोस बताकर हमसे काम करवाते हैं इसीलिए सीबीएमओ पर कानूनी कार्यवाही करवाई जाये। वहीं हमारे पार डॉ.एलडी शर्मा की अभ्रद भाषा में बात करते हुए की रिर्कोडिंग भी मौजूद हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!