Shivpuri News: हाईकोर्ट ग्वा​लियर ने दिए बैराड टीआई के दवारा की गई FIR की जांच के आदेश

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

ग्वा​लियर/शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के बैराड थाने मे दर्ज अपराध क्रमांक 114/2026 मे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। याचिकाकर्ताओं द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के तहत याचिकादायर की गई है। हाईकोर्ट ने इस याचिका 33856/2026 की सुनवाई मे शिवपुरी एसपी को बैराड थाना प्रभारी दवारा की गई एफआईआर की जांच करने के निर्देश दिए है।  

यह आदेश ब्रजेश ओझा की ओर से दायर याचिका पर 4 अगस्त 2026 को पारित किया गया। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में कहा था कि बैराड़ थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 114/2026 की जांच में अपेक्षित गति नहीं है, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच मिलने पर संदेह है। उन्होंने अदालत से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश देने की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने क्या कहा
सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से प्रस्तुत लोक अभियोजक ने न्यायालय को भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच करना पुलिस का दायित्व है और इसी आधार पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप जल्द से जल्द अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचें। अदालत ने यह प्रक्रिया आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने की तारीख से अधिमानतः तीन माह के भीतर पूरी करने को कहा है।

जांच पर रहेगी नजर
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इस चर्चित मामले की जांच पुलिस के लिए और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाए और याचिकाकर्ताओं द्वारा दिए गए अभ्यावेदन पर भी विधिसम्मत विचार किया जाए। हालांकि, हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मामले के तथ्यों या आरोपों की सत्यता पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अदालत ने केवल निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए हैं।

क्या था यह मामला,और ब्रजेश ओझा को क्यो लेनी पडी हाईकोर्ट की शरण
बैराड पुलिस ने दावा किया था कि 28 मई 2026 को रात्रि के दौरान बरोद रोड सिद्ध बाबा मंदिर से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेर कर पड़का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा पुत्र शिवचरण ओझा उम्र 33 साल निवासी बरोद रोड बैराड का होना बताया आरोपी की जामा तलाशी ली तो आरोपी कब्जे से 9.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 2,00,000/- रूपये की बरामद की गई आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध पूर्व से करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया,आरोपी पूर्व से फरार था और पूर्व मे पकड़े गए स्मैक तस्कर ने मोनू ने पुलिस को बताया था कि वह स्मैक ब्रजेश ओझा से ​खरीद कर लाता था।

बृजेश की पत्नी ने शिवपुरी एसपी को थी शिकायत,घर से पकडा हैं,कैमरे झूठ नही बोलते
बैराड़ के बरौद रोड निवासी रजनी ओझा पत्नी ब्रजेश उर्फ छोटू ओझा ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे वह और उनके पति घर पर मौजूद थे। परिवार ने हाल ही में गेहूं बेचा था, जिसकी 90 हजार रुपए की राशि घर में रखी हुई थी। रजनी ओझा का आरोप है कि इसी दौरान बैराड़ थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बिना कोई कारण बताए उनके पति को अपने साथ ले जाने लगे। जब उन्होंने कारण पूछा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर में रखे 90 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गए।

थाने ले जाकर दर्ज कर दिया स्मैक का मामला
शिकायत में कहा गया है कि पुलिस द्वारा उनके पति को थाने ले जाने के बाद स्मैक रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। महिला का कहना है कि उनके पति का किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों या अवैध गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है और उन्हें जानबूझकर झूठे मामले में फंसाया गया है।

परिवार को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी उनके पति को लगातार धमका रहे हैं। शिकायत के अनुसार, पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि यदि ज्यादा बोलोगे तो पूरे परिवार पर भी झूठे मामले दर्ज कर दिए जाएंगे। इस आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज को बताया अहम सबूत
रजनी ओझा का कहना है कि पुलिस का दावा है कि उनके पति को ठाकुर बाबा मंदिर क्षेत्र से स्मैक के साथ पकड़ा गया, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्हें घर से उठाकर ले जाया गया था। महिला ने दावा किया है कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उस दिन की पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!