शिवपुरी, दहेज नही लाई इसलिए रोटा पीटा, बच्चे को छीन लिया और भगा दिया

Lalit Mudgal
0
SHIVPURI-SAMACHAR
शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र मे रहने वाली एक विवाहिता ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन दिया है। इस आवेदन के अनुसार पीड़िता का कहना है कि वह पिछले करीब दस वर्षों से अत्याचार सह रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। अब उसने अपनी जान-माल की सुरक्षा, बेटे की वापसी और ससुरालियो के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी शिवपुरी के बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाली कविता जाटव ने अधिकारियों को दिए आवेदन में बताया है कि उसका विवाह करीब दस वर्ष पहले वीरेन्द्र जाटव से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि करीब 15 से 20 दिन पहले उसका पति और ससुर हजारी जाटव उसके दो वर्षीय बेटे को जबरन अपने साथ ले गए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें भी आईं। पीड़िता का कहना है कि उसने इस घटना की शिकायत भी की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

आवेदन में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता है और गाली-गलौज करने के साथ मारपीट करता है। उसका कहना है कि वह पिछले दस वर्षों से यह सब सहती रही, लेकिन अब ससुराल पक्ष के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर उसे कहा जाता है कि अगर दोबारा पुलिस या किसी अधिकारी के पास गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष अपने प्रभाव का डर दिखाते हुए कहता है कि पुलिस में उनकी अच्छी पकड़ है और पैसे के बल पर वे कुछ भी करा सकते हैं। इतना ही नहीं, यदि उसके रिश्तेदार उसकी मदद करेंगे तो उन्हें भी झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। आवेदन में दावा किया गया है कि उसके रिश्तेदार **विजय जाटव और नीरज जाटव, निवासी ग्राम गोपालपुर, के खिलाफ भी झूठा मामला दर्ज कराया गया है, जबकि उनका विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़िता ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग भी की है।

कविता जाटव ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह पूरी तरह बेसहारा है। उसका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष दहेज को लेकर लगातार उसे अपमानित करता है और कहता है कि वह मायके से कुछ भी लेकर नहीं आई, इसलिए उसके साथ मारपीट की जाती रहेगी।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी के मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसके दो वर्षीय बेटे को उसे वापस दिलाया जाए और उसकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!