करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में करैरा कस्बे मे स्थित महुअर कॉलोनी मे निवास करने वाला एक 25 साल का युवक अपने ही कमरे मे फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक की शादी को अभी महज 25 दिन ही हुए है। युवक की पत्नि मायके मे थी। क्राईम सीन पर कोई सुसाइड नोट भी नही मिला हैं,मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे की महुअर कॉलोनी मे निवास करने वाले विवेक झा उम्र 25 साल की लाश कमरे मे लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ।
5 दिन पहले ही मायके गई थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक, विवेक की शादी जुलाई महीने में ही हुई थी। नई-नवेली दुल्हन पिछले पांच दिनों से अपने मायके में थी। घटना की सूचना मिलते ही करेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह घटना पूरी तरह से एक रहस्य बन गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।