Shivpuri News: शिक्षा के मंदिर मे आबकारी विभाग के प्रॉडक्ट का प्रचार, शिक्षक के नशे मे इतना था कि...

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड के लालपुर गांव के शासकीय माध्यमिक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक आबकारी विभाग का प्रचार प्रसार करते हुए दिखाई दिया। शिवपुरी आबकारी विभाग के प्रॉडक्ट अर्थात शराब के नशे मे इतना डूबा हुआ था कि बच्चे उसका उपहास कर रहा था,लेकिन ​मास्टर साहब अपने दोनो पैरो पर खडे होकर सब सुन रहे थे। शिक्षक के नशे मे स्कूल पहूुंचने पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और वीडियो शूट कर दिया। यह वीडियो अब वायरल हो चुका है शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने ही मप्र के दूसरे विभाग आबकारी विभाग का प्रचार प्रसार करने वाले शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश कर दिए। 


बीते मंगलवार को  माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ राकेश बाथम लंबे समय से शराब पीकर स्कूल आने का आदी है। मंगलवार को भी वह कथित रूप से नशे की हालत में विद्यालय पहुंचा। बच्चों ने जब शिक्षक की हालत देखी तो गांव में सूचना दे दी। इसके बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक से सवाल किए कि जब गुरु ही शराब के नशे में बच्चों के बीच पहुंचेगा तो विद्यार्थियों के चरित्र और भविष्य पर क्या असर पड़ेगा।

लगता है प्रोडक्ड इतेस्माल कर बता रहा हो शिक्षक कितनी बुरी चीज है दारू
मप्र गृह विभाग का संपूर्ण प्रदेश मे नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 संपन्न हुआ हैं,सरकारी स्कूल का मास्टर ने सरकारी विभाग की संस्कृति के हिसास से थोडी देर बाद इस ​अभियान का प्रचार शुरू कर दिया। शिक्षक का तरीका थोडा प्रेक्टिकल से भरा था। वह आबकारी विभाग के मुख्य प्रॉडक्ट देशी थैली वाली दारू का चढाकर स्कूल पहुंच गया और बच्चो को बता रहा हो कि देखो दारू ​का सेवन करना कितनी बुरी बात है आपका गुरूजी होकर भी आप मेरा सम्मान नही कर रहे हो,इसलिए कभी भी आप मप्र सरकार का नशे मे रखने वाला,घर परिवार और आपकी मार्यादा का नाश करने वाला इस प्रोडक्ट दारू का सेवन कभी नही करना। इस वीडियो मे स्पष्ट रूप से सुनाई दिया जा रहा है कि आप स्कूल मे पढाने आते है कि मछई खाने..........

बना लो वीडियो... मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने शिक्षक का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने बेखौफ अंदाज में कहा, बना लो मेरा वीडियो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस जवाब ने ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ा दिया।

स्कूल परिसर के पीछे मिले शराब के खाली पाउच
ग्रामीणों का दावा है कि स्कूल भवन के पीछे शराब के कई खाली पाउच और वारदाने भी पड़े मिले। वहीं विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी ग्रामीणों को बताया कि संबंधित शिक्षक काफी समय से स्कूल परिसर में ही शराब पीता है और मना करने पर विवाद करने लगता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बच्चों के भविष्य पर उठे सवाल
घटना के बाद गांव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस शिक्षक पर बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने की जिम्मेदारी है, वही यदि नशे में स्कूल पहुंचेगा तो विद्यार्थियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ना तय है।

बीईओ बोले- शिक्षा के मंदिर में यह स्वीकार्य नहीं
करैरा के बीईओ मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो उन्हें भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से हतप्रभ हूं। शिक्षा के मंदिर में किसी शिक्षक का शराब के नशे में आना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। पूरे मामले की जांच कर पंचनामा तैयार किया जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

ग्रामीण बोले- ऐसे शिक्षक बच्चों का भविष्य बर्बाद कर देंगे
ग्रामीण विक्रम ठाकुर ने कहा कि संबंधित शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत पहले से मिल रही थी। मंगलवार को सूचना मिलने पर जब ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो शिक्षक कथित रूप से नशे में मिला। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे शिक्षक पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!