शिवपुरी में भव्य माँ जानकी कथा एवं राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू,पढिए पूरी खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
तुलसी आश्रम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आगामी माँ जानकी कथा एवं राधाष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर महंत एवं महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 से 18 सितंबर तक माँ जानकी जी की भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 19 सितंबर को राधा प्राकट्योत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कथा में काशी से श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य बालक देवाचार्य जी महाराज विशेष रूप से पधारेंगे और श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।

2100 कलशों के साथ निकलेगी भव्य कलश यात्रा
आयोजन का शुभारंभ माँ राजराजेश्वरी दरबार से 2100 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा माँ राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन में कथा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं रासलीलाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

अंजलि-देवेंद्र शर्मा होंगे मुख्य यजमान
राधाष्टमी महोत्सव में श्री देवेंद्र शर्मा एवं श्रीमती अंजलि शर्मा मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवा एवं कथा समिति का भी विस्तार किया गया है। अशोक शर्मा कुड़वादा वाले को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पत्रकार मणिका शर्मा एवं पत्रकार पूनम पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोरों से आई डाक कांवड़ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
इसी अवसर पर सोरों से शिवपुरी पहुंची द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा का तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में निकली इस यात्रा में करीब डेढ़ सैकड़ा भोले भक्तों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने लगभग 36 घंटे में यात्रा पूर्ण कर शिवपुरी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

शिवपुरी आगमन पर एबी रोड एवं माधव चौक परिक्रमा मार्ग में कांवड़ यात्रियों का ढोल-डीजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद कांवड़ यात्री तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।

कांवड़ यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश
प्रेसवार्ता के दौरान महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने कांवड़ यात्रा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव से की जाने वाली कांवड़ यात्रा भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।

कांवड़ यात्रा के समापन अवसर पर भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। आयोजन समिति एवं महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ जानकी कथा एवं राधाष्टमी महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!