Shivpuri News: जिस हाथ मे बांधती थी राखी, उसी का हाथ थाम कर घर से फरार नाबालिग

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र मे निवास करने वाली एक युवती अपने घर से फरार हो गई,गायब युवती की मॉ ने अपनी बेटी की पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि उसकी बेटी अभी 17 वर्ष की नाबालिग है और जिस युवक के साथ वह गई है, उसे वह हर साल राखी बांधती थी।

मां का आरोप है कि पड़ोसी युवक अमित बाथम उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इतना ही नहीं, उन्होंने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम में युवक की भाभी ने भी उसकी मदद की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पहले सामने आया था शादी का दावा
इस मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब कुछ दिन पहले प्रेमी युगल की ओर से एक संयुक्त शपथपत्र सामने आया था। उसमें दोनों ने स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ रहने और शादी करने का दावा किया था। उस शपथपत्र के सामने आने के बाद मामला प्रेम विवाह का प्रतीत हो रहा था।

लेकिन अब युवती की मां के सामने आने और बेटी को नाबालिग बताते हुए अपहरण का आरोप लगाने से पूरे घटनाक्रम ने कानूनी रूप ले लिया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल युवती की वास्तविक उम्र को लेकर खड़ा हो गया है।

उम्र पर टिकी पूरी जांच
फिजिकल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। जांच में यदि युवती नाबालिग पाई जाती है, तो मामला गंभीर आपराधिक धाराओं के दायरे में आ सकता है। वहीं यदि दस्तावेजों में वह बालिग साबित होती है, तो कानूनी स्थिति अलग होगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!