बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा मे आने वाले गांव मे जब पति ने पत्नी से तलाक की मांग कर दी। पत्नी ने तलाक देने से इनकार किया तो गुस्साए पति ने उसकी गर्दन पकड़कर सिर दीवार से दे मारा और फिर डंडे से बेरहमी से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल महिला ने अपने माता-पिता को फोन कर पूरी घटना बताई, जिसके बाद वह उनके साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर का है। पुलिस को दी शिकायत में वर्षा शाक्य उम्र 22 साल पत्नी अनमोल शाक्य ने बताया कि 1 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान उसका पति अनमोल शाक्य वहां आया और कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता तथा उसे तलाक चाहिए।
वर्षा के अनुसार, जब उसने तलाक देने से साफ इनकार कर दिया तो पति आगबबूला हो गया। पहले उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़कर जोर से सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे उसकी आंख की भौंह के पास चोट लग गई। इसके बाद उसने डंडे से मारपीट की, जिससे पीठ, गर्दन, कंधे और दोनों पैरों की जांघों पर चोटें आईं।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने धमकी देते हुए कहा, अगर तूने तलाक नहीं दिया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इस धमकी और मारपीट से घबराई महिला ने तुरंत अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे अपने साथ लेकर बैराड़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आरोपी पति अनमोल शाक्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।