Shivpuri News - गुटका थूकने पर मारपीट, दांतों से काट लिया लगाने पड़े 5 टांके, पढिए मामला

vikas
0
shivpuri-samachar

कोलारस।
शिवपुरी जिले के कोलारस के शासकीय अस्पताल में सफाई कर्मी की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी ने एक युवक को फर्श पर गुटखा थूकने से रोका तो युवक ने हाथ मे पहने कडे से उसके सिर पर वार कर दिया और दांतों से काट भी लिया। सफाई कर्मी के सिर में पांच टांके आए है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने बताया कि वार्ड-1 राई रोड एक्सचेंज के पीछे रहने वाला शिव कुमार वाल्मीकि शासकीय अस्पताल में सफाईकर्मी है। शुक्रवार दोपहर वह अस्पताल परिसर में सफाई कर रहा था। इसी दौरान सोनपुरा निवासी छोटू जाटव वहां पहुंचा और गुटखा खाने के बाद उसका पाउच फर्श पर फेंक दिया। साथ ही थूक कर साफ किए गए फर्श को गंदा करने लगा। शिव कुमार ने युवक से पाउच उठाकर डस्टबिन डालने और अस्पताल परिसर को साफ रखने की बात कही। इतनी सी बात पर छोटू जाटव भड़क गया और गाली में गलौज करने लगा।

विरोध करने पर उसने हाथ में पहने लोहे के कड़े से सफाईकर्मी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में शिव कुमार के सिर से खून बहने लगा। अस्पताल में इलाज के दौरान उनके सिर में पांच टांके लगाए गए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके बाएं हाथ पर दांत से काट लिया तथा दाहिनी कलाई पर भी खरोंचे पहुंचाई। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी कोलारस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!