Shivpuri News - युवा पीढ़ी को नशे से बचाने उतरी शिवपुरी पुलिस, स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बुधवार को शिवपुरी पुलिस ने हैप्पी डेज स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया स्वयं शामिल हुईं और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

एसपी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और कानून-व्यवस्था को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।

युवा पीढ़ी को बनाया जागरूकता अभियान का भागीदार
एसपी यांगचेन डोलकर ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक या दोस्तों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत जीवन को बर्बादी की ओर ले जाती है। इसलिए युवाओं को समय रहते इसके दुष्परिणामों को समझना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत का शिकार है तो उसे समझाने और सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें।

नाटक के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान हैप्पी डेज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंच पर एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार नशे की आदत व्यक्ति का स्वास्थ्य, परिवार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक सम्मान छीन लेती है। विद्यार्थियों के अभिनय ने उपस्थित लोगों को भावुक करने के साथ-साथ नशे से दूर रहने का मजबूत संदेश दिया।

सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
अभियान को अधिक प्रभावी और जनसहभागिता से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 थीम पर विशेष सेल्फी पॉइंट बनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने यहां सेल्फी लेकर नशामुक्त समाज का संदेश सोशल मीडिया और आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

पूरे जिले में चल रहा है विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलेभर में इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सेल्फी पॉइंट बनाएं, नशामुक्ति संबंधी स्लोगन लिखवाएं, नुक्कड़ नाटक आयोजित करें तथा जनसंवाद के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!