शिवपुरी BRCC ओझा के इस्तीफे के बाद APC अतरसिंह का मिला BRCC का चार्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी में जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी में बीआरसीसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) पद पर बदलाव किया गया है। लंबे समय से इस पद पर कार्यरत बालकृष्ण ओझा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ एपीसी अतरसिंह राजौरिया को आगामी आदेश तक शिवपुरी बीआरसीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

अतरसिंह राजौरिया ने शुक्रवार दोपहर जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी पहुंचकर बीआरसीसी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें यह जिम्मेदारी एपीसी के मूल दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से दी गई है।जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण ओझा पिछले कुछ समय से पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण बीआरसीसी पद पर अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे।

इस दौरान वे कई बार लंबी छुट्टी पर भी रहे, जिससे जनपद शिक्षा केंद्र से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसी कारण उन्होंने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दिया।अतरसिंह राजौरिया को बीआरसीसी का प्रभार मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उनका स्वागत किया है और शुभकामनाएं दी हैं।

विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि इस नए प्रभार के बाद लंबित कार्यों में तेजी आएगी। डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बताया कि बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने पारिवारिक दायित्वों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

उन्होंने पुष्टि की कि एपीसी अतरसिंह राजौरिया को आगामी आदेश तक शिवपुरी बीआरसीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सिकरवार ने यह भी बताया कि ओझा लंबे समय से पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, जिससे जनपद शिक्षा केंद्र के विभिन्न कार्यों की प्रगति प्रभावित हो रही थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!