बदरवास के व्यापरी की दुकान पर मुनीम पुरूषोतम ने गटका जहर,पढिए खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास कस्बे के एबी रोड स्थित एक व्यापारी की दुकान पर सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान के पूर्व मुनीम ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही युवक की तबीयत बिगड़ी, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बदरवास निवासी पुरुषोत्तम धाकड़ पहले व्यापारी अमन गोयल की दुकान पर मुनीम के रूप में काम करता था। पुरुषोत्तम का आरोप है कि उसके करीब 15 लाख रुपए व्यापारी पर बकाया हैं। इन्हीं रुपयों की मांग को लेकर वह सोमवार शाम दुकान पर पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान पर बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति बनी और इसी बीच पुरुषोत्तम ने कथित रूप से अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पहले से विवादों में है व्यापारी
बताया जा रहा है कि व्यापारी अमन गोयल पिछले कई दिनों से किसानों की रकम लेकर फरार होने के आरोपों के चलते चर्चा में है। इस मामले में कई पीड़ित किसानों और अन्य लोगों ने संबंधित थाने में शिकायत आवेदन भी दिया है। व्यापारी के अनुपस्थित रहने के कारण फिलहाल उसकी दुकान का संचालन उसकी पत्नी और मां द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस रुपए के लेन-देन के विवाद और जहरीले पदार्थ सेवन की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!