Shivpuri News: घर बनाने का सपना बना 60 साल के बुर्जुग की मौत की वजह, गला दबाकर हत्या

Lalit Mudgal
0
shivpuri-news

पोहरी।
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में 60 वर्षीय भागीरथ कुशवाह की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों ने मृतक के सगे भाई और चार भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के बेटे शिशुपाल कुशवाह ने बताया कि उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके चाचा बल्ला कुशवाह लगातार आपत्ति जता रहे थे और मकान बनाने का विरोध कर रहे थे।

लाठी से हमला और गला दबाने का आरोप
शिशुपाल के अनुसार मंगलवार सुबह उनके पिता भागीरथ कुशवाह को बल्ला कुशवाह और उसके चार बेटे पंचू, भूरा, ग्यासी और विष्णु ने घेर लिया। आरोप है कि पहले उनके साथ लाठियों से मारपीट की गई और बाद में गला दबा दिया गया। परिजनों का दावा है कि इसी घटना में भागीरथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भटनावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसलिए मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि पुश्तैनी जमीन और मकान निर्माण को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस घर को बनाने का सपना परिवार देख रहा था, वही सपना अब एक बुजुर्ग की मौत के बाद पूरे परिवार के लिए मातम में बदल गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!