शिवपुरी। कोलारस थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) क्लेस्तुस लकड़ा का सोमवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
एसआई क्लेस्तुस लकड़ा के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। उनके सहयोगी अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तथा उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें एक ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी क्लेस्तुस लकड़ा ने करीब 25 वर्षों तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहकर्मियों के बीच वे अपने सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे।
पलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्लेस्तुस लकड़ा का निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अनुभव और कार्यशैली से कई युवा पुलिसकर्मियों को सीखने का अवसर मिला। उनके निधन से न केवल पुलिस महकमा बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोग दुखी हैं।
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पुलिस सम्मान के साथ रखा जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारियां की जा रही हैं। उनके निधन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के नागरिकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।