शिवपुरी, दहेज के लिए विवाहिता की बंद कमरे मे डंडो से मारपीट, पीडिता पहुंची एसपी के पास

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे की एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ननद और रिश्तेदार पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार करैरा की न्यू कॉलोनी वार्ड क्रमांक 9 निवासी सखी जाटव का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से अरविंद जाटव के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि उसके मायके पक्ष ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार विवाह में पर्याप्त खर्च किया था, लेकिन शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। आरोप है कि उससे बार-बार मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था।

रुपये नहीं लाने पर दी जाती थी शारीरिक और मानसिक यातना
महिला का आरोप है कि पति अरविंद जाटव, सास रामकली जाटव, ननद रेनू जाटव तथा एक रिश्तेदार सोनेजू जाटव द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। जब उसने मायके से रुपये लाने से इंकार किया तो उसे अपमानित किया गया, मारपीट की गई और यहां तक कि पति द्वारा दूसरा विवाह करने की धमकियां भी दी जाती रहीं।

आवेदन में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर उससे मारपीट करता है। वहीं सास और ननद भी पति का पक्ष लेकर उसे प्रताड़ित करती हैं। महिला का कहना है कि वह कई बार करैरा थाने में शिकायत कर चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

मायके से लौटते ही हमला करने का आरोप
महिला के अनुसार 19 जून 2026 को वह अपने भाई और भाभी के साथ मायके से ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि घर पहुंचते ही पति, सास और ननद उसे कमरे में ले गए और हाथ-पैर पकड़कर लात-घूसों तथा डंडों से बुरी तरह मारपीट की। इस घटना में उसके होंठ, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

महिला ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उसकी ननद चाकू लेकर हमला करने की कोशिश कर रही थी। शोर-शराबे के बीच किसी तरह वह बच सकी। इसके बाद उसने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने बताया कि उसे और उसकी चार वर्षीय पुत्री को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके और उसकी बेटी के साथ कोई गंभीर अप्रिय घटना हो सकती है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय और सुरक्षा मिल सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!