शिवपुरी, चमकी 159 युवाओं की किस्मत, 8 बड़ी कंपनियों ने हाथों-हाथ बांटे जॉब ऑफर लेटर

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार-स्वरोजगार के अवसर देने के लिए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को बदरवास के श्रीकृष्ण महाविद्यालय परिसर में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 बड़ी कंपनियों ने दस्तक दी, जहां 264 आकांक्षी युवाओं में से 159 योग्य युवक-युवतियों का प्रारंभिक चयन कर उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर सौंप दिए गए। रोजगार के साथ-साथ इस मेले में स्वरोजगार को भी बड़ा बढ़ावा मिला, जिसके तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से इस महीने 20 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 55 लाख रुपए से अधिक का ऑनलाइन हितलाभ और लोन वितरित कर उनके नए बिजनेस की राह आसान की गई।

जिला रोजगार अधिकारी बी.एस.मीना ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें 264 युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया। इस दौरान 159 आकांक्षी युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 20 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित
विभिन्न विभागों में संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, आचार्य विधा सागर योजना व डॉ.भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टांटिया मामा आर्थिक कल्याण स्वरोजगार योजना आदि के 20 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 55 लाख रूपए से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री कृष्ण महाविद्यालय बदरवास के प्राचार्य श्री मनोज कुमार रमन और प्रोफेसर श्री ओम प्रकाश विमल, बदरवास आईटीआई प्राचार्य श्री संजीव कोठे और प्रशिक्षण अधिकारी श्री मनोज कुशवाह, उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक श्री विवेक कौशल, लीड बैंक से श्री धर्मेंद्र जाटव, रोजगार कार्यालय व आईटीआई का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!