पिछोर। शिवपुरी जिले की पिछोर थाना पुलिस ने प्रेमिका का मैरिज गार्डन मे बलात्कार करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। युवक पिछले 4 माह से फरार चल रहा था। युवक झांसी का रहने वाला है और पिछोर के एक होटल मे बबरची का काम करता था,सब्जी खरीदने के दौरान उसे पिछोर की एक युवती से प्यार हो गया और दोनो ने भागकर शादी कर ली थी,लेकिन युवती ने पिछोर पुलिस को कहा कि युवक उसे घूमाने के बहाने ले गया था और उसका बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार अजय उर्फ पहलवान पुत्र रामसेवक अहिरवार उम्र 24 साल निवासी बसई हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी कुछ समय पहले पिछोर के एक होटल पर काम करता था। इसी क्रम में जब वह होटल के लिए सब्जी खरीदने मंडी जाता था तो उसकी पहचान वहां एक युवती से हो गई। यह पहचान बाद में प्यार में बदल गई और 5 नवम्बर 2026 को अजय अहिरवार उक्त युवती को अपने साथ बाइक से भगा कर झांसी ले गया। वहां दोनों ने शादी कर ली और एक साथ रहने लगे।
इसी क्रम में पुलिस ने भी युवती के परिजनो की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली, बाद में युवती को 2 जनवरी 2026 को झांसी से बरामद कर लिया गया। युवती ने पहले तो अजय के पक्ष में बयान दिए, जिसके चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद युवती पुलिस के पास आकर बोली कि उस समय उसने जो बयान दिए थे वह दवाब में दिए थे। पीड़िता के अनुसार आरोपित अजय उसे घुमाने के बहाने अपनी बाइक से ले गया था और उसे मधुर मिलन गार्डन में रखा।
उसके साथ जबरन शादी कर बलात्कार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 64(2) (एम), 87,115 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एफआईआर के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।