शिवपुरी में तूफान का कहर, 2 लोगों की मौत, पढिए खबर

0
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बीते शनिवार को आए तेज तूफान के अब और विनाशकारी रूप सामने आ रहे। अब यह तूफान खूनी तूफान मे बदल चुका है। आर्थिक नुकसान के बाद अब 2 लोगो के मौत की खबर मिल रही है। शनिवार को आए 60 किलोमीटर की रफ्तार से शिवपुरी जिले की सीमा मे प्रवेश की आंधी ने पेड सहित दीवारो को पटक दिया था। इन्ही दीवारो और बाउंड्री के नीचे दबे 2 लोगो ने इलाज के दौरान दम तोड दिया है। इस तूफान मे एक युवक सहित एक महिला और एक बालिका छतो से उडकर नीचे गिरी थी। कई पेड जड से उखड गए थे।

पोलो ग्राउंड की दीवार के नीचे दबे बुर्जुग की मौत
इस तूफान को खूनी तूफान लिखने की खबर ग्वालियर से मिल रही हैं कि  रन्नौद निवासी गिरजेश चंद्र आचार्य, जो अपना उपचार कराने शिवपुरी आए थे, पोलो ग्राउंड की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को दीवार गिरने से मलबे में तीन लोग दबे थे, जिनमें गिरजेश की हालत सबसे नाजुक थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां रविवार रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई।

होर्डिंग और पत्थरों ने ली ऑटो चालक की जान
शिवपुरी की थीम रोड स्थित नवग्रह मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रहीस खान शनिवार दोपहर आंधी से बचने के लिए जनता एग्रो एजेंसी के पास रुके थे। इसी दौरान एजेंसी की छत पर लगा भारी-भरकम होर्डिंग और ईंट-पत्थर अचानक उनके ऊपर गिर गए। रहीस खान के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

जिले भर में भारी नुकसान
शनिवार की आंधी केवल इन दो मौतों तक सीमित नहीं रही। जिले भर में कई स्थानों पर पेड़, बिजली के हाईमास्ट पोल और विज्ञापन होर्डिंग्स धराशायी हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण आगजनी की घटनाएं भी दर्ज की गईं। प्रशासन ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!