शिवपुरी जिले में फिर आ सकता हैं तूफान, मचा सकता है तबाही, इतनी हो सकती है स्पीड,पढिए खबर

0
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे बीते शनिवार को आए तूफान का दर्द अभी गया नही है,अब फिर मंगलवार 5 मई शाम के समय तूफान के रिटर्न की गंभीर संभावना है, जो अपने साथ तबाही ला सकता है। रविवार को दिन भर हुई धूप-छांव की लुकाछिपी के बाद अब मंगलवार की शाम से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने का अनुमान है। राजस्थान के ऊपर सक्रिय ट्रफ लाइन के कारण शिवपुरी के आसमान में संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जिससे न केवल तापमान गिरेगा बल्कि गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश और तेज अंधड़ जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है। प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जिले में रविवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहा। सुबह तक जहां तेज धूप निकली, वहीं दोपहर बाद शहर सहित जिले के कई इलाकों में बादल छाने और तेज हवा चलने लगीं। जिससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि शिवपुरी में मई माह के पहले सप्ताह में गर्मी से राहत मिलेगी।

रविवार की दोपहर आसमान में छाए बादल
मौसम वैज्ञानिक वीके यादव के अनुसार आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। 5 मई तक शाम के समय तेज हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय गर्मी का असर कुछ कम होगा, हालांकि उमस बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शाम के समय तेज हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक महसूस होगी। कुल मिलाकर, आगामी दिनों में शिवपुरी का मौसम राहत देने वाला रहने की संभावना है, जिसमें गर्मी के बीच हवाओं और हल्की बारिश का मिश्रित असर देखने को मिलेगा।

टूफ लाइन सक्रिय होने से बदला मौसम
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के ऊपर एक ट्रफ लाइन (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय है, जो जमीन से करीब 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों के मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की परिस्थितियों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर खड़े रहने से बचना चाहिए और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!