शिवपुरी, लक्ष्मी जी के चित्र पर हुआ शक, घर में खजाने की तलाश में कर दी खुदाई, पढिए खबर हटकर

vikas
0
shivpuri news

नरवर।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के नरवर थाना सीमा में आने वाले काशीपुर गांव में बीती रात चोरों ने ऐसा काम किया जिसे सुनकर सब हैरान है। चोर काशीपुर गांव के कुशवाह परिवार के घर घुसे,पूरे घर मे गहने के नाम पर एक चांदी का गहना मिला था। चोरों ने देखा की घर मे एक कमरे की दीवार पर लक्ष्मी माता का एक पन्ना चिपका है। चोरो ने इस दीवार के नीचे का फर्श खोद डाला,इस खुदाई मे चोरो को कुछ नहीं मिला।

इसी रात चोरों ने गांव के दो घरों को निशाना बनाया। सबसे बड़ी चोरी रामनिवास कुशवाह के घर हुई, जहां से बदमाश करीब 10 से 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 1.30 लाख रुपए नकद समेट ले गए। चोर गहनों और नकदी से भरा बक्सा भी उठा ले गए, जो शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर खेत में खाली पड़ा मिला।

रामनिवास कुशवाह ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त रूप से रहता है। शुक्रवार रात माता-पिता और तीनों भाई घर के चौक में कूलर चलाकर सो रहे थे। सुबह जब उनकी मां कुसुम बाई कमरे में पहुंचीं तो दीवार टूटी हुई दिखाई दी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और गहने-नकदी वाला बक्सा गायब था।

परिवार के अनुसार चोर तीन सोने के हार, तीन मंगलसूत्र, नाक की बालियां, अंगूठियां, झुमकियाँ, चांदी की करदौनियां, बिछिया और 15 चांदी के सिक्के ले गए। साथ ही घर में रखे 1.30 लाख रुपए नकद भी चोरी कर लिए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाश शुरू की। बाद में खेत में खाली बक्सा बरामद हुआ, लेकिन उसमें रखा सारा कीमती सामान गायब था।

फेरन के घर की जमीन तक खोद डाली चोरो ने
उसी रात गांव के फेरन कुशवाह के घर भी चोरों ने दीवार तोड़कर प्रवेश किया। फेरन परिवार सहित छत पर सो रहा था। यहां चोरों के हाथ केवल चांदी का एक गहना लगा। लेकिन इस घर में चोरों की करतूत ने सभी को चौंका दिया। जिस दीवार को तोड़कर वे अंदर घुसे, उसी पर लक्ष्मी जी का चित्र चिपका हुआ था। संभवतः चोरों को लगा कि परिवार ने चित्र के नीचे जमीन में धन या गहने छिपा रखे हैं। इसी भ्रम में उन्होंने वहां खुदाई भी कर डाली, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। नरवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!