शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे निवास करने वाली एक 23 साल की विवाहिता का ग्वालियर मे उसके प्रेमी ने बलात्कार कर दिया। विवाहिता ने बताया कि वह उसको उसके पति के खिलाफ भडकता था और प्यार के जाल मे फसाकर ग्वालियर ले गया और एक किराए के रूम मे रखा ओर उसका बलात्कार किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 26 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर महिला की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला ग्वालियर में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 मई को महिला को ग्वालियर से बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र के बीलवारा गांव निवासी मनोज भट्ट उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-69 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 23 वर्षीय पीड़िता की शादी कुछ वर्ष पहले हो चुकी थी। आरोपी मनोज भट्ट उसे शादी से पहले से जानता था और दोनों के बीच पहले से परिचय था। आरोप है कि विवाह के बाद भी आरोपी लगातार महिला के संपर्क में रहा और उसे पति से तलाक लेने के लिए उकसाता रहा। बाद में उसने महिला को शादी का भरोसा देकर अपने साथ भगा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोहरी थाना क्षेत्र के बीलवारा निवासी 27 वर्षीय मनोज पुत्र रमेश राव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।