शिवपुरी, शायद चोर चलकर स्वयं थाने आऐगें,10 माह के बाद भी 30 लाख की चोरी का सुराग नही

0


शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्ट्रेट मे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम मे पिछोर पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोलती हुए खबर मिल रही है। पिछोर थाने की पुलिस को लगता है कि शायद चोर ही चलकर स्वयं थाने आकर अपनी गिरफ्तार देगें और चोरी किया गया 30 लाख माल भी स्वयं पुलिस को सौंप सकते है। 2 जून 2025 को हुई थाना सीमा क्षेत्र मे हुई 30 लाख की चोरी 10 माह निकलने के बाद भी पुलिस ट्रेस नही कर सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी पीडित ने अपनी अपबीती कलेक्टर शिवपुरी अर्तित वर्मा को एक शिकायती आवेदन के माध्यम से बताई।

शादी में गया था परिवार, पीछे से लुट गया घर

प्रार्थी आनंद शर्मा ने बताया कि यह वारदात 2 जून 2025 को हुई थी। उनका परिवार 5 जून 2025 को एक शादी समारोह में शामिल होने शिवपुरी गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां से लगभग 18 से 20 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 85,000 रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए कुल माल की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये है।

FIR में कटौती और ठोस सबूतों की अनदेखी

पीड़ित का सबसे गंभीर आरोप यह है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। जहां चोरी 30 लाख की हुई, वहीं पुलिस ने FIR में केवल 4 लाख रुपये का नुकसान दर्शाया है। इतना ही नहीं, घटना के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध हैं, जिनमें चोर स्पष्ट रूप से चोरी के बाद एक गुमटी के पास रुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ठोस सबूत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने या सख्ती से पूछताछ करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

बेटी की शादी पर मंडराया संकट

आनंद शर्मा ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि उनकी पत्नी दिव्यांग हैं और वे खुद इस चोरी के बाद से मानसिक तनाव में हैं। चोरी हुए जेवरात उन्होंने बड़ी मेहनत से अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। अब स्थिति यह है कि सब कुछ लुट जाने के बाद वे अपनी बेटी का विवाह करने में भी असमर्थ महसूस कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जब भी वे थाने जाते हैं, तो पुलिसकर्मी ‘काम का बोझ’ होने का बहाना बनाकर उन्हें वहां से भगा देते हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!