पीड़ित जवान राजकुमार शर्मा, जो 35वीं बटालियन CRPF जम्मू-कश्मीर में CT/GD के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी 2023 को ग्राम नोहरीकला (सर्वे नं. 853/1) में 3000 वर्ग फीट का एक प्लॉट दीपक जैन से खरीदा था। रजिस्ट्री होने के बाद नियम अनुसार नामांतरण हो जाना चाहिए था, लेकिन हल्का पटवारी द्वारा आज तक नामांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।
जवान राजकुमार शर्मा ने बताया कि पटवारी राकेश कलावत ने कहा कि नामातंरण पर रोक लगी है,इसलिए आपका नामातरंण नही किया जा सकता है। वही मेरे साथ राजेश अग्रवाल ने प्लाट मेरे पास की खरीदा था उनका नामातरंण हो चुका है अगर नामातरंण पर रोक थी तो राजेश अग्रवाल का कैसे नामातरण हो गया हैं। जवान के अनुसार फरवरी मे जब वह छुट्टी पर आया था तो तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा से मिला था और अपनी समस्या रखी थी उन्होने आश्वासन दिया था कि आपका काम हो जाऐगा लेकिन आज दिनांक तक मेरा नामातरणं नही हुआ हैं।
ड्यूटी छोड़कर चक्कर लगाने को मजबूर
CRPF जवान का कहना है कि दूरदराज के संवेदनशील क्षेत्र में तैनात होने के कारण उन्हें बार-बार छुट्टी नहीं मिलती। नामांतरण न होने के कारण उन्हें बार-बार शिवपुरी आना पड़ रहा है, जिससे उनकी ड्यूटी और व्यक्तिगत जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि संबंधित पटवारी पर सख्त कार्यवाही की जाए और उनका नामांतरण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि वह निश्चिंत होकर देश सेवा कर सकें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।