दोस्ती के नाम पर मौत का बुलावा
घटना 9 फरवरी 2026 की है। प्रियंका के अनुसार, उनके पति गुलशन को सरमन कुशवाह, रवि कुशवाह, राकेश कुशवाह और हरविंदर सिंह घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने दबाव बनाकर उन्हें नरवर में एक शादी समारोह में चलने को कहा। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर से हँसते-खेलते निकले गुलशन की उसी रात लाश मिलने वाली है। देर रात खुद आरोपियों ने ही सूचना दी कि गुलशन का शव सड़क पर पड़ा है।
पोस्टर्माटम रिपोर्ट ने खोली पोल
शुरुआत में इसे साधारण हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई बयां कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, गुलशन के सिर पर किसी भारी वस्तु से जोरदार प्रहार किया गया था, जिससे सिर के अंदर खून का थक्का जम गया और उसकी मौत हो गई। यह चोट साफ तौर पर इशारा करती है कि गुलशन किसी हादसे का शिकार नहीं हुए, बल्कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप
पीड़िता प्रियंका का सबसे बड़ा आरोप स्थानीय पुलिस पर है। शिकायत में बताया गया कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को घटना के तुरंत बाद थाने लाकर बैठाया तो था, लेकिन अगले ही दिन बिना किसी ठोस कार्यवाही के उन्हें छोड़ दिया गया। अब यही आरोपी पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।