सरंपच की पिटाई के कारण बच गई ग्रामीणो की भैंसे, चोर गाडी मे लोड करके ले जा रहे थे

vikas
0
shivpuri samachar

नरवर।
शिवपुरी जिल के नरवर थाना सीमा मे मे स्थित नरवर नगर के वार्ड क्रमांक 1 मे रविवार की देर रात बदमाश चुराई गई भैंसो को एक मिनी ट्रक मे लोड कर रहे थे,तभी अचानक सरपंच अपने साथियो सहित वहां पहुंच गए और ट्रक मे भैंस लोड कर रहे लोगो से पूछताछ की तो चोरो ने मिलकर सरपंच ओर उसके साथियो के साथ मारपीट कर दी। बदमाशो ने हथियार की दम पर उनके साथ लूट भी की है,लेकिन इस मारपीटी की घटना से चोरी हुई भैंसे चोर मौके पर ही छोडकर फरार हो गए। इस पूरे मामले मे सबसे बडी बात यह है कि चोर अपने साथ एक मिनी ट्रक लेकर चल रहे है और जानवरो की चोरी कर रहे है।  


नरवर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बिलोनी के सरपंच बालकिशन जाटव ने बताया कि  17 से 18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की बात हैं मैं अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था,तभी इसी दौरान नरवर-मगरौनी रोड स्थित धवा की बावड़ी अंगोलीचक के पास एक आईसर वाहन में कुछ लोग भैंसों को लोड करते दिखाई दिए।

सरपंच का कहना हैं कि मेरे ड्राइवर जगभान बघेल ने जब संदिग्ध लोगों से पूछा कि आप कौन हो, क्या भैंसों की चोरी कर रहे हो तो आरोपी भड़क गए और बदमाशों ने सीधे मेरी गाडी के पास पहुंचे ओर मेरी कनपटी पर कट्टा रख दिया। इसके बाद फोर व्हीलर में बैठे सभी लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी। वहीं कार में चार लोग मौजूद थे चोरों ने हम सभी पर हमला बोल दिया जैसे तैसे हमने अपनी जान बचाई।

पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए तथा एक साथी की सोने की चैन और अंगूठी भी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद सोमवार सुबह सभी पीड़ित नरवर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है,बताया जा रहा है कि चोर इस मारपीट ओर टोकाटाकी मे लगभग 8 भैंसे मोके पर ही छोडकर फारर हो गए। चोर जिस ट्रक मे भैंसे लोड कर रहे थे वह ट्रक भी ले गए है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!