सीसीटीवी में कैद हुई लेडी गैंग की करतूत, सतीश ट्रेडर्स के संचालक के साथ बैंक में हुई बड़ी चोरी

0
Uploaded Image खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग मे खनियाधना नगर के एक व्यापारी के एसबीआई बैंक मे एक लाख रूपए चोरी हो गए। बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरो में 2 नकाबपोशो महिलाएं संदिग्ध नजर आई है। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की वारदातों के बीच इस घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना के व्यापारी सतीश ट्रेडर्स के संचालक सतीश कुमार जैन सोमवार की दोपहर बैंक में एक लाख रुपये जमा करने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि सतीश जैन जब पैसे जमा करने के लिए स्लिप भर रहे थे, उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए। सतीश ने जब स्लिप भरने के उपरांत पैसे जमा करने के लिए बैग में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। बाद में जब बैंक के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो दो नकाबपोश संदिग्ध महिलाएं बैंक में नजर आईं।

इन महिलाओं में से एक महिला ने सतीश जैन को कवर करना शुरू किया और जब वह स्लिप भर रहे थे, तभी उनके पीछे जाकर खड़ी हो गई। इसी दौरान नजर बचाकर महिला ने बैग में हाथ डालकर उसमें रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों नकाबपोश महिलाएं बैंक से चली गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यहां बताना होगा कि खनियाधाना में अज्ञात बदमाश लगातार सक्रिय हैं जो कभी बैंक में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो कभी लूट, चैन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!