कोतवाली मे पदस्थ आरक्षको की फतेहपुर चौराहे पर गुंडागर्दी, युवक के सिर मे बोतल मार दी

vikas
0
City Kotwali Shivpuri

शिवपुरी।
शहर के व्यस्त फतेहपुर चौराहे पर देर रात कार चालक युवक के साथ मारपीट  के मामले मे सिटी कोतवाली मे पदस्थ दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों पर मारपीट और घायल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर मास्टर कॉलोनी निवासी हिमांशु उर्फ मानू बेड़िया 11 मई की रात अपनी अर्टिगा कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह फतेहपुर चौराहे पर पानी लेने के लिए रुका था। आरोप है कि तभी वहां मौजूद सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक छोटे चौहान और संजय लोधी ने उसे रोक लिया।

5 हजार के चालान” को लेकर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित हिमांशु बेड़िया का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को पुलिस स्टाफ बताते हुए गाड़ी और दस्तावेजों को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिए। इसी दौरान 5 हजार रुपए के चालान की बात कही गई। युवक ने जब इसका विरोध किया तो बहस बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे छोटू यादव ने बीयर की बोतल उसके सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि दो अन्य अज्ञात युवकों ने भी उसके साथ मारपीट की।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद घायल अवस्था में हिमांशु को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। सिर में चोट लगने के कारण युवक को काफी खून बहने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवको को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। 

पुलिसकर्मियों पर FIR से मचा हड़कंप
कोतवाली पुलिस ने मामले में सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक छोटे चौहान, संजय लोधी, छोटू यादव और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुमित सेंगर और प्रधान आरक्षक छोटे चौहान कोतवाली में पदस्थ हैं।

मामले में अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!