शिवपुरी,राजनीति ट्रेंड से नहीं जनता के भरोसे पर,कॉकरोच पार्टी पर सिंधिया का बयान

vikas
0
jyotiraditya sindhiya

शिवपुरी।
शिवपुरी में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया ट्रेंड को ज्यादा महत्व देने से इनकार करते हुए जमीनी राजनीति को ही असली राजनीति बताया।

शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए मुद्दे ट्रेंड होते रहते हैं, लेकिन भाजपा का फोकस केवल विकास, सुशासन और जनता की सेवा पर है।

सिंधिया ने कहा कि किसी टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में जरूर आया, लेकिन भाजपा ऐसे ट्रेंड्स पर ध्यान देने के बजाय देशहित के कार्यों में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि वास्तविक राजनीति इंटरनेट की बहसों से नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने से चलती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!