शिवपुरी। शिवपुरी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को संबोधित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी के प्रेस के कॉकरोच पार्टी के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता और वास्तविक राजनीतिक प्रभाव के बीच बड़ा अंतर बताया। उन्होंने कहा कि कई बार कोई मुद्दा या नाम अचानक वायरल हो जाता है और कुछ दिनों तक चर्चा में बना रहता है, लेकिन उसका असर स्थायी नहीं होता।
खंडेलवाल ने कहा, राजनीति केवल ट्रेंड, लाइक्स या फॉलोअर्स की संख्या से नहीं चलती। किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसकी विचारधारा, संगठन और जनता के बीच वर्षों से किए गए काम से तय होती है। भाजपा, कांग्रेस और अन्य स्थापित दल लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहकर काम कर रहे हैं। ऐसे में किसी सोशल मीडिया ट्रेंड की तुलना स्थापित राजनीतिक दलों से करना उचित नहीं कहा जा सकता।
हालांकि, जब मीडिया ने CJP के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर सवाल पूछा, तो हेमंत खंडेलवाल ने इस पर टिप्पणी करने से बचते हुए कोई जवाब नहीं दिया।
शिवपुरी में भाजपा के इस प्रशिक्षण अभियान के दौरान नेताओं के इन बयानों को सोशल मीडिया ट्रेंड बनाम जमीनी राजनीति की बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया का प्रभाव जरूर बढ़ेगा, लेकिन चुनावी राजनीति में अंतिम निर्णय अब भी जनता के बीच किए गए कार्यों से ही तय होता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।