शिवपुरी,थीम रोड पर मौत बना डंपर, नियम तोडकर घुसा था और 2 युवको को कुचल दिया

0
Uploaded Imageशिवपुरी। शिवपुरी शहर मे एक नियम टूटा और 2 युवको को प्राण यमराज ने खीच लिए,अगर गुना बाइपास पर यातायात विभाग ने अपनी टयूटी पूरी पवित्रता के साथ निभाई होती तो आज शहर के दो परिवारो को जीवन भर का दर्द नही झेलना पडता,गुना बाइपास पर अधिकतम 100 रूपए की रिश्वत के कारण दो युवको की मौत हो गई।

शहर के थीम रोड पर आईटीबीपी गेट के पास होटल तरूण रेजीडेंसी के सामने नो एंट्री जोन मे घुसे एक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवको की मौत हो गई। यह हादसा  रात लगभग 9:55 बजे का है।

रिवर्स करते समय कुचला
जानकारी के अनुसार, बड़ौदी निवासी अथर्व उर्फ कान्हा शर्मा और पंकज शर्मा अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान आईटीबीपी गेट के सामने नो एंट्री में घुसे डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन को बैक (रिवर्स) करना शुरू कर दिया। अंधेरा और डंपर की रफ्तार होने के कारण बाइक सवार युवक संभल नहीं पाए और डंपर ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवको की सांसे टूट चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही अथर्व और पंकज को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे ने शहर की यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों का शहर के मुख्य मार्गों पर पहुंचना पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। यदि नो एंट्री का सख्ती से पालन होता, तो शायद इन दो युवकों की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!