शिवपुरी। देश मे डिग्री धारी बेराजगार युवाओ के आक्रोश का सोशल पर संगठित करने वाली कॉकरोज जनता पार्टी की चर्चा चारो ओर है। इस कॉकरोज पार्टी की सोशल प्लेटफॉर्म पर बढती लोकप्रियता के कारण ठगो को लोगो के साथ ठगी करने का एक नया रास्ता मिल गया है। साइबर ठग लोगो को ठगने के प्रतिदिन अपटेड होते हुए नया प्लान तैयार कर लेते है और लोग इसमे फस जाते है ओर अपना बैंक अकाउंट खाली करा लेते हैं।
कॉकरोज पार्टी के नाम का सहारा लेकर ठग इस पार्टी के नाम पर लोगों को सदस्य बनाने का झांसा देकर फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी साइबर क्राइम शाखा ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी मई 2026 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन है। साइबर ठग इसकी लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं। वे WhatsApp, Telegram और SMS के जरिए लोगों को लिंक भेजते हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करने से मोबाइल हैक होने, बैंकिंग जानकारी चोरी होने और आर्थिक नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।
सलाह- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
साइबर सेल ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड या फॉरवर्ड न करें। मोबाइल ऐप केवल Google Play Store या आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें। यदि गलती से कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो जाए, तो उसे तुरंत हटाकर सभी आवश्यक पासवर्ड बदल दें।
पुलिस ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत अपने बैंक को सूचित करना चाहिए और नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध की सूचना शिवपुरी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7049123288, राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर दी जा सकती है।
शिवपुरी पुलिस ने लोगों से जागरूक और सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि थोड़ी सी सावधानी उन्हें साइबर ठगी से बचा सकती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।