शिवपुरी। माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव जी की मंशा एवं मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर की विभिन्न पारंपरिक जल संरचनाओं जैसे कुआं, तालाब, बावड़ी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य वर्षों पुरानी जल संरचनाओं को स्वच्छ एवं संरक्षित करते हुए जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।इसी क्रम में आज सिद्धेश्वर मंदिर रोड स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर की प्राचीन बावड़ी जिसे कुबेर कुंड के रूप मे जाना जाता है। इस कुंड में विशेष साफ-सफाई कार्य कराया गया। बावड़ी में जमा गाद, कचरा, झाड़-झंखाड़ एवं अन्य अवांछित सामग्री को हटाकर परिसर की सफाई की गई, जिससे जल संरचना को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य किया जा सके।
यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा जी के निर्देशन तथा नगर पालिका परिषद शिवपुरी के सीएमओ श्री इशांक धाकड़ जी के मार्गदर्शन में की गई। नगर पालिका की टीम द्वारा मैदानी स्तर पर उपस्थित रहकर सफाई कार्य कराया गया।
नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि प्राचीन जल संरचनाओं को सुरक्षित रखा जा सके और जनमानस में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
जल है तो कल है” की भावना के साथ संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।