शिवपुरी। शिवपुरी शहर में स्थापित महिला क्रिकेट अकादमी और शिवपुरी का विजिटिंग कार्ड बन गई है। देश नहीं विदेशों मे अब उसकी पहचान शिवपुरी की माटी से चमके किक्रेट प्लेयर अपना प्रतिभा की चमक दिखाऐगें। शिवपुरी की महिला किक्रेट अकादमी से क्रिकेट का हुनर सीखने वाली किक्रेटर अनुष्का शर्मा को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। यह उपलब्धि अनुष्का शर्मा के लिए तो बडी है साथ मे मध्यप्रदेश सहित शिवपुरी के लिए गौरव की बात है।
शिवपुरी में यह महिला क्रिकेट अकादमी मई 2022 में तत्कालीन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुरू की थी। कोच अरुण सिंह के मार्गदर्शन में यहां की खिलाड़ी लगातार निखर रही हैं। अनुष्का से लेकर दिशा तक यह अकादमी अब महिला क्रिकेट की नई प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी बनती जा रही है,इसका उदाहरण बना है कि इस बार 9 खिलाड़ियों का चयन इस बार मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) के लिए हुआ है। सबसे खास नाम - 14.5 साल की तेज गेंदबाज दिशा शर्मा का है। सामान्य तौर पर एमपीएल में 18 साल से अधिक उम्र की खिलाड़ी उतरती हैं, लेकिन इस कारे बाकी की दिशा पर भरोसा जताया है। उन्होंने हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। यदि दिशा एमपीएल में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो उनके लिए महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दरवाजे भी खुल सकते हैं।
अकादमी की 9 बेटियां एमपीएल में चयनित
1. अनुष्का शर्मा (23)-बैट्समैन
2. अनन्या दुबे (22)-बैट्समैन
3. राहिला फिरदौस (26)-बैट्समैन और विकेटकीपर
4. दिशा शर्मा (14.5)-मीडियम पेस बॉलर
5. संस्कृति गुप्ता (22)-बैट्समैन-ऑलराउंडर
6. रीना यादव (25)-बैट्समैन
7. अनामिका रघुवंशी (23)-मध्यम तेज गेंदबाज
8. कल्याणी जाधव-23- बैट्समैन
9, सोनिया सिंह (21)- ओपनिंग बैट्समैन
अनुष्का शर्मा शिवपुरी महिला क्रिकेट अकादमी की प्रमुख खिलाड़ी हैं
जिन्होंने एमपीएल, डब्ल्यूपीएल और दक्षिण अफ्रीका में टी-20 मैचों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी आधार पर उन्हें इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। अब उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड में टी-20 सीरीज में होगा, जहां कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अच्छा प्रदर्शन उन्हें सीनियर इंडिया टीम तक पहुंचा सकता है।
दिशा शर्मा उम्र 14.5 साल
यह खिलाड़ी मात्र एक साल पहले शिवपुरी महिला क्रिकेट अकादमी में आई थीं। इस छोटे से समय में शानदार प्रदर्शन के दम पर 14.5 साल की उम्र में उन्होंने एमपीएल में जगह बना ली है। वह इस उम्र में एमपीएल खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में से एक हैं। यदि वह यहां अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो डब्ल्यूपीएल तक पहुंच सकती हैं। कम उम्र होने से उन्हें सीखने और निखरने का लंबा समय मिलेगा।
अनुष्का और दिशा समेत 9 खिलाड़ियों का चयन
अनुष्का शर्मा ने पहले एशिया कप में थाईलैंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर 'बेस्ट प्लेयर' का खिताब जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी-20 सीरीज में उन्होंने 35, 23 और 40+ रन बनाए। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडिया ए टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं, 14.5 साल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी दिशा शर्मा एमपीएल में खेलेंगी। अकादमी के कुल 9 खिलाड़ियों का चयन एमपीएल के लिए हुआ है।
अरुण सिंह, कोच

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।