शिवपुरी। शिवपुरी जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा जननी एक्सप्रेस में यदि सवारी ढोते मिली तो फिर सीधी एफ आई आर होगी। उन्होंने स्वास्थ्य सूचकांक में वृद्धि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु, हाई रिस्क प्रेग्नेंट वूमेन की स्क्रीनिंग, होम डिलीवरी, मेंटल हेल्थ, टीकाकरण एवं 70 वर्ष की आयु से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड निर्माण और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को प्राथमिकता से बंद कराएं।
बैंक खाते, डीवीटी के कारण जिन हितग्राहियों को राशि भुगतान नहीं उनके खाते सीएचओ और एएनएम से मंगाए। प्रत्येक माह 9 व 25 तारीख को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को बुलाने का प्रबंधन खड़ा करें। दरअसल श्योपुर पदस्थापना के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा को वहां जननी से सवारी ढोते हुए लोग मिले थे। इस पर उन्होंने एफ आई आर की कार्रवाई की थी और एनआरएचएम ने भी इस पर दंड लगाया था। शिवपुरी में ऐसे हालात निर्मित ना हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।