शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब गुना में एक शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की कार का टायर अचानक फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हेमचंद गुर्जर, निवासी लखनपुरा तिघरा, जिला ग्वालियर, अपने 21 वर्षीय बेटे आशीष गुर्जर के साथ गुना में शादी समारोह में शामिल होकर क्रमांक MP07 ZL 9395 कार से घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे कार सवार पिता-पुत्र जैसे ही सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम कंकार के पास पहुंचे, कार का ड्राइवर साइड का टायर अचानक फट गया। कार पलट गई।
हादसे में कार चला रहे हेमचंद गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष गुर्जर को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
%20(4)%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।