कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र से एक 18 साल के युवक की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा हैं कि बुधवार दोपहर पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरौदा निवासी मोहित लोधी उम्र 18 साल पुत्र रविंद्र लोधी, बुधवार को बाइक से कोलारस से अपने गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह पूरनखेड़ी टोल प्लाजा स्थित कमला वेयरहाउस के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल कोलारस अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि मोहित घर का होनहार बेटा था और उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
लुकवासा चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
%20(7).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।