शिवपुरी के सबसे ताकतवर गांव खतौरा से जुड़े जहर बनाने वाली फैक्ट्री के तार, पुलिस के हाथ सिर्फ एक नाम

0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के नया अमोला व टीला रोड पर नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री के तार शिवपुरी जिले के सबसे ताकतवर गांव खतौरा से जुडे है। यह गांव कोलारस विधानसभा के विधायक महेंद्र यादव का गृह गांव है। खतौरा गांव का नाम सामने आने के बाद अभी तक प्रशासन के हाथ कुछ भी नहीं लगा है बस एक नाम है बाकी पुलिस के हाथ खाली है। जैसा कि विदित है कि शुक्रवार को करैरा SDOP ( IPS) आयुष्मान जाखड़ और करैरा SDM  अनुराग निगवाल ने इस फैक्ट्री और गोदाम पर छापामार कार्यवाही की थी।

इस कार्यवाही मे बडी संखया मे गुटखा बनाने का सामान और मशीनें जब्त की थी। छापामार कार्यवाही को लगभग अभी तक 48 घंटे हो चुके है लेकिन इस फैक्ट्री का मालिक अभी तक सामने नहीं आया है। इससे प्रतीत होता है कि यह जहर का कारोबार किया जा रहा था। यहां ब्राडेंड पान मसाले की पैकिंग की जा रही थी। 24 अप्रैल को इस फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही मे बडी संख्या मे लहर पान मसाला,सिल्वर पान मसाला,विमल पान मसाला सहित कई ब्रांड का माल इस कार्यवाही में जब्त किया गया था।          

लहर सुप्रीम पान मसाला पाउच पर वैष्णवी ट्रेडर्स का पता खतौरा शिवपुरी दर्ज है। जीएसटी नंबर सर्च करने पर वैष्णवी ट्रेडर्स फर्म छतरपुर निवासी रामनरेश के नाम से दर्ज निकली। इसी तरह पहेली सिल्वर पान मसाला पर फर्म का नाम वैष्णवी ट्रेडर्स, खतौरा, शिवपुरी दर्ज है। जीएसटी सर्च करने पर यह फर्म रामनरेश अवस्थी के नाम से दर्ज है। पता छतरपुर का दर्ज है। फर्म का पता छत्रसाल नगर, छतरपुर दर्ज है। गलत पता दर्ज होने की वजह से यह जांच का विषय बन गया है।

लहर पान मसाला पर दूसरी फर्म का नाम
लहर पान मसाला नाम के दूसरे पाउच पर दूसरी फर्म बालाजी ट्रेडिंग का नाम दर्ज है। पता कटनी अंकित है। जीएसटी नंबर सर्च करने पर पता इंडस्ट्रियल एरिया, कटनी दर्ज है। जबकि पाउच बनाने का काम शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग में चल रहा था। मकान मालिकों की भूमिका भी संदिग्ध है।

सर्कस पाउच में अंकित कटनी की दो फर्म
सर्कस पान मसाला पाउच पर फर्म का नाम बालाजी ट्रेडिंग दर्ज है। पता कटनी है। यह फर्म विवेक पटेरिया के नाम दर्ज है। सर्कस पान मसाला के दूसरे पाउच पर फर्म का नाम एमएन इंडस्ट्रीज दर्ज है। यह फर्म नरेंद्र कुमार के नाम दर्ज है। फर्म का पता कटनी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!