A massive bike rally will be held in Shivpuri on Parshuram Jayanti

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी। शिवपुरी में भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर सवर्ण समाज एकता बाइक महारैली” का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसको लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए पर्चे और पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं।

महारैली का आयोजन सुबह 9 बजे फिजिकल क्षेत्र स्थित परशुराम चौराहे से किया जाएगा। आयोजकों द्वारा अपील की गई है कि हर परिवार से कम से कम एक सदस्य इस रैली में शामिल होकर समाज की एकता और संगठन का परिचय दे।

इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकजुटता का संदेश देना है। पर्चों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि यह रैली सामाजिक समरसता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक रैली के रूप में लोग परशुराम चौराहे पर एकत्रित होंगे और वहां से संगठित रूप से आगे बढ़ेंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सवर्ण समाज संगठन के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से रैली में शामिल होने की अपील भी की गई है। आयोजकों का कहना है कि यह महारैली न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का भी संदेश देगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!