शिवपुरी की मातृछाया लॉज में युवती का बलात्कार, ब्लीडिंग होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाने में 2 युवको पर बलात्कार का मामला दर्ज किया हैं, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ एक 20 साल की युवती को प्राइवेट बस स्टैंड स्थित एक लॉज पर ले गया और उसका बलात्कार कर दिया, युवती को अधिक ब्लीडिंग होने लगी और युवक घबरा गया, बताया जा रहा है कि युवती को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। देहात थाना पुलिस ने दोनो युवको को गिरफ्तार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना सीमा में आने वाले अमन गार्डन में मंगलवार को विवाह समारोह था। इस विवाह समारोह में फिजिकल थाना सीमा में निवास करने वाली एक 20 साल की युवती अपनी मॉ के साथ आई थी। वहां उसकी मुलाकात मुडेनी गांव में निवास करने वाले युवक गौरव रावत से हो गई। युवती ने देहात थाना पुलिस को बताया कि गौरव ने उसे फोन लगाकर मैरिज गार्डन के बाहर बुलाया था। उसके साथ उसका दोस्त शिवम रावत भी साथ था।
 

ब्लीडिंग होने पर बिगड़ी हालत

दोनों युवक युवती को बाइक पर बैठाकर पोहरी चौराहा स्थित मातृ छाया लॉज ले गए। लॉज के कमरे में गौरव ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त शिवम कमरे के बाहर इंतजार करता रहा। बतातकर के दौरान युवती को अत्यधिक ब्लीडिंग हुई और वह दर्द से तड़पने लगी।

इसके बाद गौरव और शिवम पीड़िता को वापस अमन गार्डन छोड़कर फरार हो गए। अधिक ब्लीडिंग होने पर परिजन युवती को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कॉलेज ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार-बुधवार रात 3.30 बजे पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

देहात पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गौरव रावत के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके साथी शिवम रावत को भी सह-आरोपी बनाया गया है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है,वही जांच जारी है मातृछाया लॉज में युवक ने अपनी पहचान दी है कि नहीं इसकी भी आगे जांच होगी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!