शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कार्य में लापरवाही पर बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस 18 अप्रैल को रैली एवं समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बीआरसीसी को स्वयं व अपने अधीनस्थ अमले के साथ सहभागिता करने के निर्देश दिए गए थे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सामूहिक सम्मेलन में भी वर-वधुओं का पंजीयन, टोकन वितरण कार्य में भी अनुपस्थित रहने और सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों में भी रूचि न लेने पर जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
संबंधित बीआरसीसी द्वारा सूचना पत्र का जवाब 28 अप्रैल तक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत अवधि में जवाब प्रस्तुत न करने एवं जवाब संतोषजनक न पाये जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 एवं प्रतिनियुक्ति सेवा शर्तों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
%20(2).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।