जंगल की लकड़ी खेतों तक पहुंची, ईंट भट्ठों में हो रहा इस्तेमाल

0
नरवर। नरवर तहसील के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के बीट गार्ड की मिलीभगत से जंगलों में लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लकड़ी ढोई जा रही है।   हरे पेड़ों को निशाना बनाया जा रहा है। सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते, जिससे लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है।  नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि बीट स्तर के कर्मचारी की जानकारी के बिना इतने बड़े पैमाने पर कटाई संभव नहीं है। कटाई वाले क्षेत्रों में कई जगह ताजे ठूंठ साफ देखे जा सकते हैं।  

इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कर रहे है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी और लकड़ी तस्करों पर वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।   पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो और जंगल बचाने के लिए लकड़ी काटने वालों पर कार्रवाई की जाए ।   मौके पर लकड़ी उरबहा गांव में एक किसान के खेत में जंगल की लकड़ी ईट पकाने के लिए रखी हुई है। जब इस विषय में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से बात की गई तो उन्हें कहा कि जांच कर रहे हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!