BF के साथ बेडरूम में महिला को बेटे ने पकड़ा फिर बॉयफ्रेंड को काटकर नहर में फेंक दिया

0
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में, तीन दिन पहले बैकुंठपुर में हुई युवक की अंधी हत्या का राज जब खुला तो उसे जानकर सभी दंग रह गए। घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला का पति और मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।

लापता युवक की नहर में लाश मिली थी

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि उपेंद्र पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कसिहाई थाना बैकुंठपुर खेत में मोटर बंद करने का कारण बता कर अपने घर से निकला था। जिसके बाद से ही वह लगातार लापता चल रहा था। लापता होने के तीन दिनों बाद गांव के पास नहर से उसका शव बरामद हुआ था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर चक्का जाम भी किया था। जिसके बाद पूरे मामले का पता लगाने के लिए रीवा एसपी विवेक सिंह ने थाना प्रभारी विजय सिंह, उपनिरीक्षक कन्हैया बघेल और मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। जिन्होंने पूरे मामले की तह तक जाकर छानबीन की तो युवक के एक महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई।

After marital affair

जब पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का खौफनाक सच सामने आ गया। यह भी पता चला कि मृतक युवक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से था और मृतक युवक अक्सर रात को महिला से मिलने उसके घर जाया करता था। जहां महिला के नाबालिग बेटे ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे युवक की जान निकल जाने तक पिटाई की। बाद में उसकी डेड बॉडी को नहर में फेंक दिया।

असामाजिक रिश्ते का अंत - महिला सहित उसका पति, भाई और बेटा सब गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे मामले में सुशील साहू उम्र 19 वर्ष, करुणा देवी साहू उम्र 38 वर्ष, राजेंद्र साहू 32 वर्ष, पवन साहू 21 वर्ष सहित नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सुखीनंदन साहू अभी भी फरार है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!