RATLAM GIRLS HOSTEL की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वार्डन सस्पेंड

NEWS ROOM
0
रतलाम।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बुधवार दोपहर आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल की छत से गिरकर 9वीं की छात्रा की मौत हो गई। देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हॉस्टल मैनेजमेंट के अनुसार, छात्रा ने छत से कूदकर सुसाइड किया है। पिता का आरोप है कि बेटी इतनी ऊंचाई से गिरी, लेकिन खून नहीं निकला। लगता है हॉस्टल वाले कुछ छिपा रहे हैं। घटना के समय हॉस्टल में वार्डन नहीं थी। 

हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली 277 छात्राएं वहां काम करने वाली बाइयों और प्यून के ही भरोसे थीं। वार्डन का कहना है कि बुधवार को छात्रा टेस्ट में चीटिंग करते पकड़ाई थी। आज रतलाम कलेक्टर ने हॉस्टल वार्डन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, इस मामले में आज अखिल भारती विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदर्शन करने की बात कही है। रतलाम में सागोद रोड पर वरोठ माता मंदिर के पीछे चार मंजिला हॉस्टल (शासकीय कन्या शिक्षा परिसर) है। बाजना क्षेत्र के सालराडोजा गांव की कृष्णा (14) पिता बहादुर डामर यहां शासकीय कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में पढ़ रही थी। वह हॉस्टल में दूसरी मंजिल पर रहती थी।

हॉस्टल की वार्डन सीमा कनेरिया ने बताया कि स्कूल में पीरियोडिक टेस्ट चल रहे हैं। बुधवार को 9वीं इंग्लिश का पीरियोडिक टेस्ट था। टीचर्स ने मुझे बताया था कि कैम्पस में ही स्थित स्कूल में कृष्णा को चीटिंग करते पकड़ा, लेकिन केस नहीं बनाया था। दोपहर 1 बजे टेस्ट खत्म होने के बाद उसने हॉस्टल में आकर खाना खाया। इस बीच मैं कलेक्टोरेट स्थित खाद्य विभाग चली गई, क्योंकि छात्रावास में गेहूं खत्म होने वाले थे और नवंबर के गेहूं अब तक नहीं मिले।

दोपहर 1.41 बजे हॉस्टल से कॉल आया कि कृष्णा छत से गिर गई है। टीचर और प्यून उसे बाइक से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मैं भी सीधे वहां पहुंची। शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात को कलेक्टर नरेंद्र सूर्ववंशी हॉस्टल पहुंचे, स्टाफ और छात्राओं से जानकारी ली।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!