INDORE LAW COLLEGE मामला- डा फरहत खान हिरासत में

NEWS ROOM
0
इंदौर।
 मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के शासकीय विधि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में लेखिका डा. फरहत खान की एक और विवादित पुस्तक मिली है। इसका नाम 'महिलाएं व आपराधिक विधि' है, जिसके प्रकाशक इलाहाबाद के सेंट्रल ला पब्लिकेशंस हैं। इस पुस्तक में हिंदू धर्म, हिंदू महिलाओं सहित सनातन धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें हैं। 

पुस्तक में लिखा गया है कि भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के लगभग एक हजार वर्ष पुराने संपर्क के फलस्वरूप दोनों ने एक-दूसरे को प्रभावित किया है। वहीं विवादित किताब की लेखिका डा.फरहत की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस लोकेशन के आधार पर पुणे पहुंची है। भंवरकुआ पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन निगरानी में ले लिया है। डा. फरहत।निजी अस्पताल में भर्ती हुई हैं। वहां उनका डायलिसिस किया जा रहा है।

कन्या भ्रूण हत्या पर लेखिका ने लिखा है कि ब्राह्मण, ठाकुर और गुर्जर इस काम को ज्यादा करते हैं। वे ही अब कन्या भ्रूण हत्या के परिणाम भी भुगत रहे हैं। अपने जवान बेटों की शादी की चिंता इन्हें आए दिन सताती है। यह पुस्तक सामने आने के बाद लेखिका की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!