GWALIOR में पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को गोली मारी, 11वीं का स्टूडेंट था

0
ग्वालियर।
ग्वालियर में IIT की तैयारी कर रहे 11वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे गोला का मंदिर स्थित आदर्श नगर में हुई।

गोला का मंदिर स्थित आदर्श नगर में रहने वाला 17 साल का राज गुर्जर पुत्र धर्मवीर गुर्जर 11वीं का स्टूडेंट था। सुबह करीब 10 बजे वह कोचिंग से घर आया। इसके बाद वह बिना कुछ कहे कमरे में अंदर चला गया। अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। परिवार के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार वाले तुरंत राज के कमरे में पहुंचे। खिड़की से झांक कर देखा, तो राज लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। पास ही पिता की लाइसेंस बंदूक पड़ी थी। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मौके पर एफएसएल टीम भी बुलाई गई है।

बड़े भाई नरोत्तम गुर्जर ने बताया कि राज को कोई परेशानी नहीं थी। उसने कभी कुछ नहीं बताया था। अगर कोई परेशानी थी, तो वह जरूर बताता। सुबह हम सभी काम में लगे थे। पिछले एक साल से वह IIT की तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह वह कोचिंग गया। वहां से आने के बाद सीधा कमरे में चला गया। अचानक फायर की आवाज आई। राज शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था। उसे पढ़ाई की भी टेंशन नहीं थी, ना ही परिवार की ओर से कोई दबाव था। राज के पिता धर्मवीर गुर्जर पेशे से किसान हैं। राज दो भाई हैं। एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। राज सबसे छोटा था। इस कारण वह सबका लाडला था। उसे क्रिकेट खेलने का शौक था।

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इस कारण घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। गोला का मंदिर थाने के एसआई बृजमोहन शर्मा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, पता नहीं चला है कि किस कारण के चलते उसने सुसाइड किया है। मौके से लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त किया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!