शिवपुरी। करैरा के झांसी रोड़ पर स्थित एक दुकान में चल रहे गैस रिफिलिंग के कारोबार पर नायब तहसीदार सतेंद्र सिंह गुर्जर ने खाद्य विभाग की टीम के साथ छापामार कार्यवाही की जहां से टीम ने गैस रिफिलिंग करते समय चार सिलेण्डर व एक मशीन जप्त कर ली और मामले में पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार थाने से 50 मीटर दूर स्थित झांसी बैट्री हाउस पर नायब तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर, सहायक खाद्य अधिकारी केपी प्रजापति, पटवारी बंटी, बलराम धाकउ़, एसआई केपी शर्मा और मोहन सिंह के साथ गैस रिफिलिंग की सूचना मिलने पर पहुंचे जहां दुकान संचालक नसीर पुत्र हुसैन खां निवासी दीनदयाल नगर झांसी रोड़ करैरा गैस की रिफिलिंग कर रहा था जिसे टीम ने पकड़ लिया और वहां से चार सिलेण्डर और मशीन जप्त कर करैरा थाने की सुपुर्दगी में दे दिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।