प्रेमी ने GF के घर के बाहर ही कर लिया SUICIDE | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सतनवाडा कस्बे से आ रही है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालात बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल युवक को लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनवाड़ा पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।  

जानकारी के अनुसार शिवकुमार पुत्र रामहेत प्रजापति निवासी सतनवाड़ा ने बीते रोज अपने पडौस में रहने वाली एक महिला के घर के बाहर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालात बिगडने लगी। परिजन तत्काल युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

बताया गया है कि शिवकुमार की शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के आठ माह बाद ही उक्त युवक की पत्नि ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उसके बाद से युवक का पडौस में रहने बाली एक महिला से प्रेम प्रसंग प्रारंभ हो गया। बताया यह भी गया है जब प्रेम प्रसंग प्रारंभ हुआ उक्त युवक की आमदनी अच्छी थी तो वह उक्त महिला पर दम से खर्चा करता था। 

परंतु बीते कुछ दिनों से उसकी हालात माली हो गई तो उक्त प्रेमिका महिला ने युवक को आने की मना कर दिया। जिसपर से युवक ने महिला के घर के बाहर ही जहरीले पदार्थ का सेबन कर आत्महत्या कर ली। हांलाकि पुलिस ने अभी इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। परंतु अभी कारण मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात बताई जा रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!