शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के हाईवे से आ रही है जहां बीते 22 फरवरी को झांसी से एक शादी समारोह से लौट रहे विद्युत विभाग के डीई राहुल साहू के परिवार का लौटते समय कार एक्सीडेंट हो गया थी। इस दुखद घटना में विद्युत विभाग के डीई की पत्नि नेहा साहू उम्र 30 साल और 1 वर्षीय रिदान की दुखद मौत हो गई थी।
इस हादसे में डीई राहुल साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें ग्वालियर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब इनकी कार आर्टिका एमपी 33 सी 7288 के चालक विकाश पुत्र अमरपुरी गोस्वारी निवासी झिरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 279,304 ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।