एक और राम रहीम: मंदिर में 7 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बना रहा था पुजारी | Pichhore, Shivpuri News,

0
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में एक मासूम को मंदिर का ही पुजारी अपनी हबस का शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था। गनीमत यह रही कि इस दौरान मासूम की मां मंदिर में पहुंच गई। जिसने मंदिर के पुजारी की उक्त हरकत को देख लिया। मासूम की मां को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार ग्राम वीरपुर निवासी एक 7 वर्षीय मासूम खेलते खेलते मंदिर में पहुंच गई। जहां मंदिर के पुजारी मनोहर यादव मासूम को लेकर मंदिर में पहुंचा और उसके कपडे उतारकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास करने लगा। 

गनीमत रही कि शाम करीब सात बजे पीछे से बच्ची की मां पहुंची। मंदिर पर देखा तो पुजारी बच्ची के अश्लील हरकत कर रहा था। अगले दिन महिला अपनी बच्ची को लेकर पिछोर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी मनोहर यादव निवासी वीरपुर के खिलाफ रेप की धारा 376, 5.6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!