जलेबी नही देने पर पिटाई से क्षुब्द होकर गटका था रामू ने जहर,तीन पर आत्महत्या उत्प्रेरणा का मामला दर्ज | NARWAR, SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। बच्ची को जलेबी न देने पर होटल पर काम करने वाले युवक से तीन लोगों ने मारपीट कर दी थी। दुखी होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान तीन लोगों को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार रामू पुत्र कल्लू बाथम उम्र 25 साल निवासी वार्ड 12 बाथम मोहल्ला नरवर ने 22 मार्च को जहर खा लिया था। उल्टियां होने पर परिजन रामू को अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर शिवपुरी से ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय रामू ने दम तोड़ दिया। मौत हो जाने पर समाज के लोगों ने तहसीलदार को शिकायती आवेदन दिया। वहीं नरवर पुलिस ने मर्ग की जांच शुरू कर दी। 

जब इस मामले की विवेचना थाना प्रभारी नरवर जेपी अहिरवार ने की तो विवेचना में सामने आया कि होटल के सामने स्थित घर में रहने वालों ने रामू को पीटा था। होटल मालिक बाहर होने की वजह से रामू काम में व्यस्त था। इस बीच एक बच्ची को जलेबी नहीं देने पर मारपीट कर दी थी। पुलिस ने आरोपी गिर्राज सोनी, सुरेश सोनी और ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!